Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राँची के धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन का पता बताने वाले को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों की तलाश तेज करने के लिए रांची पुलिस ने उनकी जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने दोनों बच्चों की तस्वीरों और इनाम की घोषणा के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए हैं। बताया गया है कि बच्चे 02 जनवरी की दोपसहर से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बच्चों की मां नीतू देवी के अनुसार, अंश और अंशिका दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों के मुताबिक, बच्चों को आखिरी बार शालीमार बाजार और शहीद मैदान के आसपास देखा गया था। जिस दुकान से वे बिस्किट खरीदते थे, वह बंद थी, संभवतः इसी कारण वे आगे बढ़ गए और रास्ता भटक गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे मौसीबाड़ी स्थित खटाल क्षेत्र के निवासी हैं। परिवार हाल ही में बिहार के पटना से रांची आया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद धुर्वा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस उपाधीक्षक पीके मिश्रा ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31