Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा में विकास की बड़ी सौगात, नीतीश कुमार ने 546 करोड़ की 68 योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को अररिया पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी,मंत्री विजय कुमार चौधरी,जिले की प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, मंत्री लेसी सिंह भी अररिया के कार्यक्रम में भाग ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 545.89 करोड़ रूपये को 68 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। सीएम ने 330.60 करोड़ की राशि से छ योजनाओं का शिलान्यास किया,जिसमें तीन योजनाएं पथ निर्माण विकास से जुड़ी है।वहीं 157.16 करोड़ रूपये की लगत वाले 60 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिसमें 58.12 करोड़ रूपये की भी योजनाओं का कार्यारंभ कराया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरिया पंचायत में 54 करोड़ रूपये की लागत से बने नए पुलिस केंद्र स्थित हेलीपैड पर उतरे। जहां उनका स्वागत जिला प्रशासन की ओर से डीएम विनोद दूहन,एसपी जितेन्द्र कुमार,विधायक विजय कुमार मंडल,देवयंती यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री को बिहार पुलिस के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने नए पुलिस केन्द्र के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन के साथ ही अवलोकन उपरांत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उदघाटन और शिलान्यास किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जिला के अंतर्गत प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की प्रगति के प्रस्तुतीकरण के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला कोशी दुग्ध परियोजना परिसर पहुंचा। जहां उन्होंने विकासात्मक योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया। कोशी दुग्ध परियोजना पूर्णिया के अंतर्गत अररिया सेंटर के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण योजना का उद्घाटन तथा दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएस स्थित एएनएम,जीएनएम एंड पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट के जीएनएम छात्रावास,कोशी डेयरी प्रोजेक्ट के दुग्ध शीतक केन्द्र का उद्घाटन किया।सीएम ने अररिया कॉलेज स्टेडियम में जीविका दीदियों के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के छात्राओं के साथ संवाद किया। अररिया कालेज स्थित और अस्थायी सभागार में सीएम ने जिले के आलाधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति और कार्य की समीक्षा के साथ जनसंवाद किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री करीबन पौने एक बजे नया पुलिस केंद्र हेलीपैड से किशनगंज के ठाकुरगंज के ग्रीड उपकेंद्र चूरनी स्थित कृषि मैदान के लिए रवाना हुए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930