Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा में बेगूसराय को 274 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 400 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में आयोजिक कार्यक्रम से रिमोट के माध्यम से जिले में 274 करोड़ रुपये की लागत से 400 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, उनमें 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का भी अवलोकन किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और ऋषभराज (कूलप्लस प्लाटोवेयर) का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया, जबकि एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया। इसके अलावा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां हो रहे उत्पादन कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। नए उद्योग स्थापित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आसपास के क्षेत्रों का भी तेजी से विकास होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बियाडा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण के तहत 578 करोड़ 9 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके साथ ही जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का निबंधन प्रमाण पत्र, 13 दीदी अधिकार केंद्र की चाभी, सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाभी तथा 405 लाभार्थियों को जीविकोपार्जन निवेश निधि के तहत दो करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक भी दिया गया। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण से संबंधित लाभ भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मौजूद जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह बेहतर काम करती रहें, राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की और अधिकारियों से उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में तेघड़ा-मुबारकपुर पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, बखरी-बहादुरपुर (खगड़िया बॉर्डर) बाईपास पथ का निर्माण, बीटीपीएस चकिया (एनएच-31) से लखमिनियां बलिया भाया गुप्ता लखमिनियां बांध तक बेगूसराय बाईपास पथ का चौड़ीकरण, कावर झील से जुड़े नालों की उड़ाही और चेकडैम निर्माण, सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र का विकास तथा शाम्हो प्रखंड के अकहा पूरहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, विधायक अभिषेक आनंद, रजनीश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930