Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई, नेपाल से लौटते समय शराब पीकर आ रहे पांच शिक्षक गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल। जिले के भीमनगर चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने जांच के दौरान नेपाल से लौट रहे पांच शिक्षकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम चेकपोस्ट के समीप नियमित जांच अभियान चला रही थी।

इसी दौरान नेपाल से लौट रहे पांच लोगों को जांच के लिए रोका गया। जब उनका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी लोग मधेपुरा जिले के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि ये शिक्षक मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्रों को लेकर नेपाल गए थे और वहीं से लौटते समय उन्होंने शराब का सेवन किया था।

मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके तहत शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के हाथ में बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, वही अगर कानून का उल्लंघन करेंगे तो यह चिंताजनक है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31