Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वोटर लिस्ट अपडेट में तेजी के निर्देश, अधिकारियों को सख्त आदेश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इसके क्रम में अन्य राज्यों में झारखंड राज्य से संबंधित मतदाताओं का सत्यापन के दस्तावेज भेजे जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सत्यापन के लिए भेजे जा रहे दस्तावेजों का त्वरित रूप से निरीक्षण करते हुए, प्रतिवेदन संबंधित राज्य को ससमय भेजने का कार्य करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे। उन्हाेंने ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व तैयारियों को ससमय पूरा करें, जिससे गहन पुनरीक्षण के क्रम में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पैतृक मैपिंग के साथ–साथ अब्सेंट, शिफ्टेड, डिलीट एवं डुप्लीकेट मतदाता की भी सघन जांच करते हुए सूची तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मतदाताओं का एक भी ब्लर फोटो से सम्बंधित मामले लंबित न रहे। मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र में साफ एवं रंगीन तस्वीर के लिए सम्बंधित बीएलओ अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से तस्वीर खींच कर अपलोड करें । उन्होंने कहा कि ईसीआईएनईटी

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

के माध्यम से “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” के माध्यम से मतदाताओं के आ रहे समस्याओं का निष्पादन करें एवं ससमय ऐप में आए कॉल रिक्वेस्ट पर सम्पर्क करें।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031