विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, डीजीपी-एसपी को नोटिस

Share

रांची/हजारीबाग: ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।
न्यायमूर्ति की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए राज्य प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जताई है।
हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य के गृह सचिव, डीजीपी और हजारीबाग के एसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी।
इधर, पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा। दुकानों के शटर बंद रहे और लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग करते नजर आए।
प्रदर्शनकारियों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक सहित कई स्थानों पर जनजीवन ठप रहा।
मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। भाजपा ने हजारीबाग बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जांच में तेजी आएगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031