विधायक जयराम महतो को जान का खतरा, Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले जेएलकेम सचिव

Share

RANCHI : डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो को कथित रूप से जान का खतरा है। इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेम) के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। राजदेश रतन ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जयराम महतो समाज के शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों की लगातार आवाज उठा रहे हैं। इससे असामाजिक तत्वों में आक्रोश है, और विधायक की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजा गया था पत्र

राजदेश रतन ने जानकारी दी कि दो महीने पूर्व उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इस विषय में पत्र लिखकर विधायक महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा देने की सिफारिश की थी। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं संज्ञान लें और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें, ताकि किसी भी अनहोनी की आशंका से पहले ही उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930