विधानसभा सचिवालय की बड़ी कार्रवाई – पूर्व विधायकों को फ्लैट खाली करने का नोटिस, अवैध कब्जे पर सख्त रुख

Share

रांची:विधानसभा सचिवालय ने बड़ा कदम उठाते हुए 11 पूर्व विधायकों को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें अपने कब्जे वाले फ्लैट एक सप्ताह के भीतर खाली करने का निर्देश दिया गया है।

नोटिस का विवरण:

सचिवालय द्वारा भेजे गए नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि

विधायक आवास परिसर के कमरों एवं स्टोर रूम को पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर रिक्त किया जाए, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

कार्रवाई का कारण:

यह निर्णय अवैध कब्जे को लेकर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कई पूर्व विधायकों के परिजन लंबे समय से फ्लैटों में रह रहे थे, जिसे सचिवालय ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए गंभीरता से लिया है।

जिन कमरों पर अवैध कब्जा:

  • कमरा संख्या: 48, 123, 124, 125, 126, 127, 137, 207, 208, 209, 210
  • स्टोर रूम: कुछ कमरों में बाहरी व्यक्तियों का भी अनाधिकृत कब्जा

विधानसभा सचिवालय की इस सख्त कार्रवाई से पूर्व विधायकों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया है। सभी को अपने आवासीय भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है।अगर निर्धारित समय सीमा में फ्लैट खाली नहीं किए गए, तो सचिवालय द्वारा कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031