Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जीतन राम मांझी का हमला, बोले- राहुल गांधी हार मान चुके हैं..बिहार में महाराष्ट्र की बातें क्यों कर रहे हैं ?

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र की चर्चा बिहार में करना यह दर्शाता है कि राहुल गांधी हार मान चुके हैं। जो लोग हार मानते हैं, वही इस तरह की बातें करते हैं। मांझी ने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि जैसे महाराष्ट्र में हुआ, वैसा ही बिहार में होगा साफ इशारा करता है कि उन्हें हार का डर सता रहा है।

दशरथ मांझी के परिवार से मिलना राजनीति का हिस्सा

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राहुल गांधी द्वारा माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाक़ात पर मांझी ने कहा मिलना अच्छी बात है, मिलना चाहिए…लेकिन चुनाव के समय ही क्यों आए ? दशरथ मांझी के लिए हम पहले से काम कर रहे हैं, उनके भारत रत्न के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसका मतलब राहुल गांधी सिर्फ़ राजनीति कर करने गए थे।

NDA में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

NDA में सीट बंटवारे को लेकर मांझी ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन कोई ज़िच नहीं है। जुलाई से अगस्त के बीच सीट बंटवारा हो जाएगा। हर दल को सम्मानजनक और जिताऊ सीटें मिलेंगी। हम सभी सीटों पर NDA के तहत चुनाव लड़ेंगे। हमारा लक्ष्य बिहार में NDA सरकार बनाना और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मज़बूती देना है।

कुढ़नी घटना पर जताया दुख

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कुढ़नी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा हम लोग बेहद दुखी हैं। सरकार से इस मामले में बातचीत हुई है और जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते अपराध पर सवाल पूछे जाने पर मांझी ने कहा बिहार क्राइम में नंबर वन नहीं है। अपराधियों पर कार्रवाई होती है। अब पहले जैसा नहीं है जब अपराधी मुख्यमंत्री आवास में बैठकर समझौते किया करते थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31