लातेहार में पूर्व CRPF जवान की हत्या का खुलासा, लूट के लिए उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

–पिकअप वैन और फलों की खेप लूटने की थी साजिश

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में पूर्व सीआरपीएफ जवान शेख सदाकत अली की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा निवासी इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू के रूप में हुई है।

फलों की खेप लेकर प्रयागराज जा रहे थे सदाकत अली

पुलिस के अनुसार शेख सदाकत अली ओडिशा के पुरी जिले के रहने वाले थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से करीब चार वर्ष पहले बीमारी के कारण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद वह फलों का कारोबार करने लगे थे।

घटना वाले दिन वह पिकअप वैन में फलों की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लूट की योजना के तहत उनकी हत्या कर दी।

पुल के नीचे मिला था शव

जानकारी के मुताबिक बरियातु थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के पास एक पुल के नीचे शेख सदाकत अली का शव बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहले से थी पहचान

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे शेख सदाकत अली को पहले से जानते थे। लोहरदगा के कुडू इलाके में मृतक के वाहन की मरम्मत का काम किया गया था, तभी से दोनों के बीच पहचान हुई थी।

शराब पिलाने के बाद की हत्या

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। जब सदाकत अली नशे में हो गए, तब आरोपियों ने तौलिये से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया।

वाहन और फलों की खेप लेकर भागने की थी योजना

हत्या के बाद आरोपी पिकअप वैन और उसमें लदी फलों की खेप लेकर फरार होने की योजना बना रहे थे। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31