Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, 2021 के हत्या मामले में जमशेदपुर पुलिस को सफलता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नान्टु सैनी उर्फ मन्टु सैनी उर्फ बंगाली को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या मार्च 2021 में आपसी विवाद के दौरान हुई थी, जिसके बाद से आरोपित लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

घटना के बाद नान्टु सैनी ने अपनी पहचान छिपा ली थी और अलग-अलग राज्यों में ठिकाना बदलकर रह रहा था। उसने अपना पुराना निवास भी छोड़ दिया था और उसका परिवार भी कहीं और शिफ्ट हो गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। खासकर पिछले डेढ़ वर्ष से तकनीकी सेल की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि आरोपित मानगो थाना क्षेत्र स्थित सिटी इन होटल के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा और मानगो थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर 25 मार्च की रात उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस पूरी कार्रवाई के लिए सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सूझबूझ और रणनीति के साथ बिना किसी हंगामे के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक अन्य सह- आरोपित राजकुमार सैनी को घटना के समय ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपित नान्टु सैनी अब जाकर पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031