Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यसभा शपथ के बाद मुस्कुराए नीतीश कुमार, बोले— “हो गया… चलें?” नई भूमिका के संकेत…

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली/पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपने राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के बाद का एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित पल भी सामने आया, जब जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jhaने उन्हें दस्तखत के लिए पेन दिया। इस पर नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए बोले— “हो गया… चलें?”

इस मौके पर Ramnath Thakur, बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary, Ashok Choudhary और Madan Sahni समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने शपथ के बाद उन्हें बधाई दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Screenshot

चारों सदनों में सदस्यता का रिकॉर्ड

राज्यसभा में प्रवेश के साथ ही नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद—चारों सदनों की सदस्यता हासिल की है। यह उपलब्धि उनके लंबे और विविध राजनीतिक अनुभव को दर्शाती है।

राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ेगी सक्रियता?

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि उनका फोकस अब दिल्ली की राजनीति पर रहेगा, हालांकि बिहार से उनका जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा और वे पटना आते-जाते रहेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में बड़े बदलाव की अटकलें

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 14 अप्रैल के आसपास मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा फैसला होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार का यह कदम न सिर्फ उनके राजनीतिक करियर के लिए अहम है, बल्कि बिहार और राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। आने वाले दिनों में उनकी भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930