राजद (RJD)विधायक फैसल रहमान ने की मुख्यमंत्री (CM)नीतीश कुमार से मुलाकात,सोशल मिडीया पे तस्वीर वायरल होते ही बढ़ी सियासी हलचल ।

Share

तबिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
फैसल रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मुख्यमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सीएम से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई अहम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भरोसा जताया कि इन योजनाओं के लागू होने से ढाका क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक कयास भी तेज हो गए हैं। चर्चा है कि फैसल रहमान कहीं पाला बदलने की तैयारी में तो नहीं हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा की समितियों के गठन में उन्हें गैर-सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जिससे भी इन अटकलों को बल मिला है।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान भी फैसल रहमान ने अपनी ही पार्टी से अलग रुख अपनाया था। उन्होंने वोटिंग से दूरी बना ली थी और अपनी मां की बीमारी का हवाला दिया था। उनके इस कदम का असर चुनाव परिणामों पर भी पड़ा था।

फिलहाल, इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आने वाले दिनों में फैसल रहमान के अगले कदम पर सबकी नजर टिकी रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31