रांची : सिल्ली के मारदू गांव में ग्रामीण के घर घुसा बाघ जैसी आकृति वाला जानवर, हड़कंप

Share

रांची: जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र स्थित कोचो पंचायत के मारदू गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़ा मांसाहारी जानवर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। यह घटना करीब सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पुरंदर महतो जब अपने घर से बकरियों को बाहर निकाल रहे थे, उसी दौरान एक बड़ा जानवर अचानक अंदर घुस आया। उन्होंने तुरंत दरवाजा बंद कर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

बच्चियां सकुशल बाहर निकाली गईं

जिस घर में यह जानवर घुसा, वहां दो छोटी बच्चियां सो रही थीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि जानवर ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वह घर के गलियारे में जाकर बैठ गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, और घर को बाहर से बंद कर दिया गया।

बाघ या कोई और शिकारी जानवर?

घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जानवर को देखने के लिए इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का मानना है कि यह बाघ हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह लकड़बग्घा या अन्य मांसाहारी जानवर भी हो सकता है।

हालांकि, जानवर के पैरों के निशान देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई बड़ा शिकारी जानवर है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और अब यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह बाघ था या कोई अन्य मांसभक्षी प्रजाति।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30