रांची: सिरम टोली फ्लाईओवर का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, नाम रखा ‘बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर’

Share


DESK : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची को आज एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सिरम टोली चौक से राजेंद्र चौक तक बने अत्याधुनिक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने खुद फ्लाईओवर पर सफर कर इसकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य का जायजा लिया।

फ्लाईओवर का नामकरण करते हुए सीएम ने इसे ‘बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर’ का नाम दिया। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी के लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आया है। हम काम पर विश्वास करते हैं, राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नहीं।


2.34 किलोमीटर लंबा, लागत ₹355.76 करोड़


यह फ्लाईओवर 2.34 किलोमीटर लंबा है और इसके निर्माण में कुल ₹355.76 करोड़ की लागत आई है। सरकार का दावा है कि यह हाईटेक फ्लाईओवर तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर से रांची शहर के 90% नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ लोगों का कीमती समय और ईंधन की भी बचत होगी।


झारखंड को नई दिशा देने की कोशिश


सीएम ने कहा हमारा प्रयास है कि झारखंड विकास के नए पायदान पर पहुंचे। ये फ्लाईओवर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाबा कार्तिक उरांव जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से इसका नामकरण कर हम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना चाहते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728