रांची मेयर चुनाव: 8 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम, अब 11 उम्मीदवारों के बीच होगा सीधा मुकाबला

Share

रांची। नगरपालिका निर्वाचन के तहत मेयर पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्क्रुटनी की गई।

स्क्रुटनी के दौरान प्रस्तुत सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जिसमें दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से संबंधित विवरणों सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गयी। कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद अब मेयर पद के लिए 11 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं।

इन 8 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस
अजीत लकड़ा
कथरीना तिर्की
बिरू तिर्की
राजेन्द्र मुंडा
रामशरण तिर्की
सुजीत कुमार कुजूर
सुनील फकीरा कच्छप
संजय कुमार टोप्पो

ये 11 उम्मीदवार लड़ेंगे मेयर का चुनाव
रमा खलखो
देवी दयाल मुंडा
सोनू खलखो
सुजाता कच्छप
विनोद कुमार बड़ाईक
प्रवीण कच्छप
सुमन कांत तिग्गा
किरण कुमारी
सुरेंद्र लिंडा
रौशनी खलखो
सुजीत बिजय आनंद कुजूर

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को 7 फरवरी  को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रचार की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। र्वाचन से संबंधित आगामी प्रक्रिया, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930