अपमान और मारपीट का बदला बना हत्या की वजह, वसीम मंसूरी केस में खुलासा

Share

रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में हुए 16 वर्षीय वसीम मंसूरी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में साहिद अंसारी और मुसरफ अंसारी शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा चाकू, डंडा, साहिद का खून लगा हरा शर्ट, नीला जींस, स्मार्टफोन और मुसरफ का रियलमी स्मार्टफोन बरामद किया है।

वसीम की हत्या उसकी रिश्तेदार के प्रेम प्रसंग की वजह से अंजाम दिया गया। पंडरा मुस्लिम बस्ती का रहने वाले वसीम मंसूरी का शव चार फरवरी को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया था।

वसीम मंसूरी की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुए पुराने विवाद के कारण उसके साथ काम करने वाले साहिद अंसारी ने मुसरफ अंसारी के साथ मिलकर की। वसीम की हत्या चाकू और लाठी से मारकर कर दी थी। शव को छिपाने के इरादे से निर्माणाधीन अपार्टमेंट के लिफ्ट के नीचे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि चार फरवरी 2026 की सुबह अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेंट के लिफ्ट के नीचे जमे पानी में मंसूरी का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त दो फरवरी से लापता वसीम मंसुरी के रूप में की। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बनता दिखा। इस कांड की गंभीरता देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी (नगर) ने हटिया के डीएसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की। इस टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से शक के आधार पर साहिद और मुसरफ अंसारी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद हत्या कांड का खुलासा हुआ।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि साहिद का वसीम (मृतक) की एक लड़की रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जनवरी 2026 को लोहरदगा में साहिद को वसीम और उसके परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस बदले की आग में साहिद ने मुसरफ के साथ 2 फरवरी को साजिश रची। काम के बहाने वसीम को लाजपतनगर पुंदाग के अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन भवन के प्रथम तल के कमरे में बुलाया। वहां दोनों ने चाकू और लाठी से कई वार करके वसीम की हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ग्राउंड फ्लोर के लिफ्ट स्पेस में बने पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930