रांची में मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन, कल्पना सोरेन ने निवेश और रोजगार पर दिया जोर

Share

रांची: कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य का विकास उद्योगपतियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने पर फोकस कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का समग्र विकास तभी संभव है जब महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को समान रूप से काम करने का अवसर मिले। ऐसे आयोजनों से लोगों को प्रेरणा मिलती है और वे राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के बाद कल्पना सोरेन ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031