रांची, 09 अप्रैल। रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने ट्रक चालक नसीम खान के घर पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी।
चार राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार
जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने घर पर करीब चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों और पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है।
तीन खोखा बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की।

कारणों का नहीं चला पता
थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।






