Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, लूट और स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश; हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची : राजधानी रांची में लूट और चेन स्नैचिंग की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, लूटे गए मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

कांटा टोली-कोकर मार्ग पर लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र में कांटा टोली और कोकर चौक के बीच कब्रिस्तान के पास टोटो सवार यात्रियों और राहगीरों से हथियार और चाकू के बल पर लूटपाट की घटना सामने आई। यह घटना 24 मई की रात हुई थी, जब चार अज्ञात अपराधियों ने राहगीरों को डराकर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले में सदर थाना में कांड संख्या 242/2026 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय दिलकश गद्दी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, धारदार चाकू और लूटे गए चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस के अनुसार दिलकश गद्दी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ डोरंडा, लोअर बाजार और डेली मार्केट थाना में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मॉर्निंग वॉक से लौट रही बुजुर्ग महिला से चेन झपटमारी

दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू बाईपास रोड इलाके की है। यहां 25 मई की सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय कृष्णा देवी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और कान का झुमका झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीड़िता के बेटे भानु प्रताप नाथ शाहदेव की शिकायत पर कोतवाली थाना में कांड संख्या 115/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चेन स्नैचिंग मामले में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि चेन स्नैचिंग मामले में आरोपी रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने के झुमके, गले की चेन, मास्क, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर और रोहित राज शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं।

राजधानी में अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

रांची पुलिस का कहना है कि राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराधियों और लूटपाट की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930