Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राहुल दुबे गैंग के सात कुख्यात शूटर गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–पतरातू में बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे थे अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

रामगढ़, 26 मई। झारखंड के कई जिलों में गोलीबारी और रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गैंग के सात कुख्यात शूटरों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, 34 जिंदा गोलियां, तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पतरातू क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में राहुल दुबे गैंग के अलग-अलग शूटर शामिल रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

एसपी के अनुसार सोमवार को पतरातू क्षेत्र में सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरफ्तार अपराधियों में ये शामिल

पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनमें पतरातू थाना क्षेत्र के सांकुल बस्ती निवासी विकास साल, चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी विशाल कुमार, बरकाकाना ओपी क्षेत्र के तेलियातु गांव निवासी बिट्टू कुमार रवि, रामगढ़ थाना क्षेत्र के पारसोतिया मोहल्ला निवासी हीरालाल कुमार, पतरातू जयनगर निवासी दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन, एहतेशाम अंसारी उर्फ दुर्लभ और एक नाबालिग शामिल हैं।

हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक अवैध लोडेड देशी पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल रहा विकास

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विकास सबसे कुख्यात है। वह पतरातू के सांकुल बस्ती का रहने वाला है और राहुल दुबे गैंग के इशारे पर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस के अनुसार पिछले महीने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के गेट पर हुई गोलीबारी में विकास शामिल था। इसके अलावा ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट पर फायरिंग तथा रंगदारी मांगने की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है।

तीन अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि विकास साव उर्फ विकास कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और बिट्टू कुमार रवि का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

विकास के खिलाफ एटीएस थाना समेत रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भी गोलीबारी के मामले दर्ज हैं। वहीं दिगंबर प्रजापति वर्ष 2013 से लगातार कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पतरातू, बासल, रामगढ़ और एटीएस थाना में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

बिट्टू कुमार रवि के खिलाफ वर्ष 2020 में रामगढ़ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

छापेमारी टीम में कई अधिकारी शामिल

इस कार्रवाई में पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031