रांची पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, फूलों से सजा प्रदेश कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Share

रांची, 06 जून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को रांची पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत को लेकर पूरे प्रदेश भाजपा कार्यालय को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था।

प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से दौरे की शुरुआत

रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नितिन नबीन सबसे पहले हीनू स्थित भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा और स्व. कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया।

शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शंखध्वनि, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नितिन नबीन ने कहा, “यह मेरा दूसरा घर है, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

फूलों से सजा प्रदेश कार्यालय, रंगोली से बढ़ी रौनक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों से रंगोली के विभिन्न डिजाइन बनाए, जिससे पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। सुबह से ही कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और गहमागहमी देखी गई।

दो दिवसीय दौरा अहम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला झारखंड दौरा है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर खासकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

बैठक और रणनीतिक चर्चा

प्रदेश कार्यालय में नितिन नबीन कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रजरप्पा मंदिर में करेंगे पूजा

अपने दौरे के दूसरे दिन, 7 जून को नितिन नबीन रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

यह दौरा झारखंड भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930