Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में इंतजार खत्म, जेपीएससी सिविल जज PT का परिणाम आउट, 1844 अभ्यर्थी सफल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 06 जून झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा आयोजित होने के करीब दो वर्ष बाद यह रिजल्ट प्रकाशित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ परिणाम

यह प्रारंभिक परीक्षा 10 मार्च 2024 को रांची सहित राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के 9 फरवरी 2026 के आदेश के आलोक में संशोधित उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसके आधार पर यह परिणाम घोषित किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

1844 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

जेपीएससी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 1844 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा सिविल जज के 138 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिसका विज्ञापन वर्ष 2023 में जारी किया गया था।

परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध

अभ्यर्थी अपना परिणाम जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर रहेगा रिजल्ट

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न मामलों के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। इनमें सिविल रिव्यू (फाइलिंग) संख्या 1736/2026 समेत अन्य संबंधित याचिकाएं शामिल हैं।

त्रुटि सुधार का अधिकार सुरक्षित

जेपीएससी ने यह भी कहा है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाई जाती है, तो उसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाल ही में आयोग ने इस परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी की थी, जिसके आधार पर यह संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031