रांची पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की उमड़ी भारी भीड़

Share

रांची, 22 अगस्त । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने की खबर मिलते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए।

एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत

इमरान हाशमी के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई लोग उनके साथ तस्वीर और सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ देर तक एयरपोर्ट परिसर में हलचल की स्थिति बनी रही।

सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट से निकले अभिनेता

अभिनेता के रांची आगमन को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने इमरान हाशमी को सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट से बाहर निकाला।

निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

एयरपोर्ट से निकलने के बाद इमरान हाशमी अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। बताया गया है कि अभिनेता झारखंड में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30