Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रजौली चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 167 लीटर विदेशी शराब बरामद, नालंदा का तस्कर दबोचा गया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा। नवादा जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित रजौली चेक पोस्ट पर शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 167.310 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद अधीक्षक नवादा अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत यह सफलता मिली।

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताए कि उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को झारखंड से होकर प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार शराब की खेप लेकर बिहार की ओर आ रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना के आधार पर चेक पोस्ट पर डब्ल्यूबी 02 एएफ 8066 नंबर की कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त तहखानों से विभिन्न ब्रांड की कुल 167.310 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

मौके पर ही चालक सह कथित शराब तस्कर श्याम रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। वह नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तकिया कला गांव का निवासी बताया गया है और अवध केवट का पुत्र है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031