Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

योगी आदित्यनाथ का दावा— 9 साल में उत्तर प्रदेश ने ‘बॉटल नेक’ से ‘ब्रेकथ्रू’ का सफर तय किया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में इन नौ वर्षों में जो भी परिवर्तन हुआ है, वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ही सम्भव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन के सहयोग का प्रतिफल है। इन नौ साल में उत्तर प्रदेशा बॉटल नेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बन गया है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को लोकभवन में’नवनिर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम आयोजित किया

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गया। इस माैके पर नवनिर्माण के नौ वर्ष शीर्षक से उपलब्धियों की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस माैके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में नौकरी का विज्ञापन निकलते ही वसूली के लिए झोला लेकर महाभारत के सभी रिश्ते निकल पड़ते थे। अब इंफ्रास्ट्रक्चर, नौकरी, रोजगार, महिलाओं के लिए, दलितों, वंचितों और गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर किये गए कार्य ने यूपी को फिर से पहचान दी है। उन्हाेंने कहा कि अगले नौ दिनों तक राज्य में अलग अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगे के लिए हमारा विजन क्या होगा, इस पर भी चिन्तन करेंगे। नौ सालों में किये गए कार्यों को लेकर मंथन चिन्तन कर जनता के बीच जाएंगे। इन सभी मुद्दों पर नौ दिनों तक यह कार्यक्रम चले। उन्होंने अपील की कि हम युवाओं, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं के बीच इन विषयों और चर्चा करें। कल से त्योहार है। हम में खुशी है। किसी प्रकार का डर नहीं है। बेहतर सुरक्षा की वजह से बड़ा बदलाव हुआ है। आज लोग नव वर्ष पर और त्योहारों पर मंदिरों में जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहली सरकार में 30 हजार पुलिस भर्ती करनी थी। ट्रेनिंग के लिए हमारे पास केवल तीन हजार वाला ट्रेनिंग सेंटर ही था। केंद्र से भी बात की। लेकिन भर्ती नहीं हो पा रही थी। मामला कोर्ट में होने की वजह से रुकावट आ रही थी। हमने कहा कि न्यायालय का आदर करते हुए भर्ती पूरी की जाए। 30 हजार युवाओं को नौकरी दी गयी। तीन वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी बटालियन का गठन किया है। हर जिले में एक एक साइबर थाना और हेल्प डेस्क है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, पता नहीं चलता है। आज उत्तर की कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। गांव, तहसील, जिला और प्रदेश मुख्यालय कनेक्ट किये गए हैं। देश का पहला रोपवे काशी में बन रहा है। आज यूपी में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और चार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। उत्तर प्रदेश आज इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश बना है। पहले कोई निवेशक नहीं आता था। 1947 से 2017 तक महज 14 हजार उद्योग थे। आज 31 हजार से अधिक उद्योग हैं। इसमें 65 लाख से अधिक लोग कम कर रहे हैं। यूपी में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां कार्य कर रही हैं।

याेगी ने कहा कि पहले वाले मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाते थे। उन्हें कुर्सी जाने का डर था। मुख्यमंत्री बनते ही मैं नोएडा गया। मैंने कहा कि कुर्सी रहे या जाए, मैं नोएडा जरूर जाऊंगा। आज नोएडा में फैक्ट्रियां लगी हैं। मोबाइल फोन नोएडा में बन रहे हैं। आज यूपी में 15 लाख करोड़ का ग्राउंड ब्रेकिंग किया जा चुका है। आज कृषि का साढ़े आठ से बढ़कर 18 फीसदी ग्रोथ रेट है। तीन लाख 16 हजार 895 करोड़ किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। घटतौली बन्द हो गया है। अब किसानों को ठगा नहीं जा रहा है। बेटियों को नौकरी दी जा रही है। हमने जाति, पंथ और क्षेत्र नहीं देखा। योजनाएं सभी के लिए लागू की गईं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक करोड़ 60 लाख से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। कान्वेंट स्कूलों की तरह उन्ह बच्चों को ड्रेस, जूते और स्कूल बैग दिए जा रहे हैं। शौचालय, पीने के लिए पानी की व्यवस्था किया गया है। पहली बार संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना लागू की गई है। वह डिस्ट्रिक्ट वन माफिया से बाहर निकल कर ओडोओपी, वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज योजना लागू की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नौ साल पहले यूपी की जनता ने मेवा वालों को हटाकर सेवा वालों को सत्ता दिया। दंगा वालों को हटाकर गंगा वालों को कुर्सी पर बैठाया। आज भी वे (विपक्ष) लोग समझ नहीं पाए। आज नौ वर्षों में भाजपा की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को बदला है। जब किसी गरीब के घर में बीमारी आ जाती थी तो वह गरीब और भी गरीब हो जाता था। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार ने काम किया 2022 में सरकार आई। इन पांच सालों में जो काम किया है, उसकी बदौलत 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुशासन के नौ साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई। आज का दिन प्रदेश के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। मुझे 2016-17 याद आती है जब तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की थी। 12 से 17 तक मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव जब कुर्सी छोड़े तब प्रदेश को बर्बाद कर चुके थे। अखिलेश यादव ने सबको छला। प्रदेश में उद्यमी निवेश करने से भागते थे। आज निवेश के लिए होड़ लगी है।आज हम पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि 2027 में 2017 से बड़ी जीत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बन्द कर दें।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नौ साल पहले राज्य में प्रवेश करते ही टूटी सड़कें मिलते ही कहते थे कि उत्तर प्रदेश आ गया है। बिजली कुछ जिलों में ही आती थी। बाकी प्रदेश में एक सप्ताह रात तो एक सप्ताह दिन में बिजली रहती थी। कानून व्यवस्था खराब थी। कहा जाता था कि यूपी गुंडों का राज्य है। मेडिकल कालेजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो गए हैं। प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक सड़कों पर वाहन हिचकोले नहीं लेते। आज बेटियां रात में भी बाहर निकल जा सकते हैं। पहले पांच बजे के बाद बेटियों को घर बुला लिया जाता था। आज प्रदेश में सबकुछ बदल चुका है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री संजय निषाद, मंत्री अनिल कुमार, मंत्री बीबी रानी मौर्य, मंत्री आशीष पटेल और मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ ही मुख्य सचिव एसपी गोएल, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031