यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में डर, हंसी और रहस्य का तड़का, मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Share

हॉरर-कॉमेडी में मोहिनी नाम की शरारती दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री, मेरठ की पृष्ठभूमि पर बुनी गई कहानी में डर, हास्य और पौराणिक रहस्य का होगा मेल

मुंबई, 14 अक्टूबर । अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नयी नवेली’ में एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में वह मोहिनी नाम की चुलबुली और शरारती दुल्हन की भूमिका निभा रही हैं। यामी के मुताबिक, यह किरदार उनके अब तक निभाए गए किरदारों से काफी अलग है और उन्हें अपना सहज, मस्तीभरा तथा बिंदास अंदाज दिखाने का मौका देता है।

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसके संगीत की जिम्मेदारी जी. वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है, जबकि गानों की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है।

आदर्श दुल्हन के पीछे छिपा है अलौकिक रहस्य

मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘नयी नवेली’ में मोहिनी बाहर से एक आदर्श दुल्हन दिखाई देती है, लेकिन उसके भीतर एक अलौकिक रहस्य छिपा है। भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित यह रहस्य कहानी को रोमांचक मोड़ देता है।

फिल्म में डर और हास्य के साथ रहस्य का भी खास मेल देखने को मिलेगा। कहानी में ऐसे मोड़ रखे गए हैं, जो दर्शकों को चौंका सकते हैं।

गंभीर किरदारों के बाद दिखेगा नया अंदाज

यामी गौतम पिछले कुछ वर्षों में ‘आर्टिकल 370’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभाकर अपनी अभिनय क्षमता दिखा चुकी हैं। हाल ही में वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में छोटी भूमिका में भी नजर आई थीं। अब ‘नयी नवेली’ के जरिए वह अपने अभिनय का एक अलग रंग पेश करने की तैयारी में हैं।

आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया निर्माण

फिल्म की पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। इसका निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर कलर येलो के तहत किया है। इस परियोजना के साथ कलर येलो पहली बार अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर काम कर रहा है।

‘नयी नवेली’ में यामी गौतम का चुलबुला अंदाज, एक रहस्यमयी किरदार और हॉरर-कॉमेडी का मिश्रण कहानी को खास बनाता है। फिल्म के जरिए अभिनेत्री अपने प्रशंसकों के सामने एक अलग तरह की भूमिका लेकर आ रही हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031