मोदी सरकार की नीतियों से उद्योग क्षेत्र को नई रफ्तार: जीवेश कुमार

Share

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत आज औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 इस तथ्य की पुष्टि करता है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत एक मजबूत, आत्मनिर्भर और तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है। यह बातें जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के कई देशों में औद्योगिक गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं, वहीं भारत में मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, स्टील और सीमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई स्पष्ट नीतियों और संरचनात्मक सुधारों का परिणाम है।

जीवेश कुमार ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने निर्णायक प्रगति की है। घरेलू उत्पादन बढ़ने और आयात पर निर्भरता घटने से देश की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व मिला है। साथ ही ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त खिलाड़ी बनकर उभरा है। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से भारत को भविष्य का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्टील और सीमेंट उत्पादन में आई मजबूती से देश के बुनियादी ढाँचे को नई गति मिली है। राष्ट्रीय राजमार्गों, औद्योगिक कॉरिडोरों और निर्माण क्षेत्र में हो रहे रिकॉर्ड कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि केंद्र सरकार की विकास योजनाएँ ज़मीन पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि औद्योगिक विस्तार का सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिल रहा है। निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और भारत वैश्विक वैल्यू चेन में ऊपर की ओर बढ़ते हुए हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में अग्रसर है।

अंत में श्री जीवेश कुमार ने कहा कि ये उपलब्धियाँ किसी संयोग का परिणाम नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति, स्पष्ट नीति और निर्णायक नेतृत्व का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत अब केवल सपने नहीं देखता, बल्कि ठोस परिणाम देता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031