मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना कोर्ट से राहत, दुलारचंद हत्या मामले में मिली जमानत

Share

पटना। पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत दे दी है। जस्टिस आर.पी. मिश्रा की एकल पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद गुरुवार को यह आदेश दिया।

हत्या के करीब चार महीने बाद अनंत सिंहको जमानत मिली है, जिसके बाद उनके बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

जन सुराज पार्टी के समर्थक रहे दुलारचंद यादव की हत्या उस वक्त हुई थी जब वह चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में थे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही अनंत सिंह को 1 नंवबर की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अगले दिन 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करके बेऊर जेल में भेज दिया गया। करीब साढ़े 4 महीने बाद उनको जमानत मिली है।

इसी मामले में अनंत सिंह काफी लंबे समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल से ही मोकामा से जदयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। जीत के बाद उन्होंने विधायकों के शपथग्रहण के दौरान जमानत मिली थी फिर हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी वह वोट डालने के लिए विधानसभा आए हुए थे।

उम्मीद जताई जा रही है कि कोर्ट द्वारा जमानत के पेपर जेल को शुक्रवार या फिर शनिवार तक पहुंचेगा। उसी दिन उनकी बाहर आने की संभावना है। अनंत सिंह मोकामा से 5वीं बार विधायक बने, जिन्हें छाेटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930