Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भागलपुर में दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, चेहरों पर आई मुस्कान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड अन्तर्गत गुरुवार को विगत वर्ष चिन्हित कतिपय छात्रों को समावेशी शिक्षा के तहत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र गोराडीह में आयोजित निःशक्त छात्रों के लिए उपकरण देने के लिए केम्प का आयोजन किया गया था।

इसमें अस्थि दिव्यांग छात्रों के लिए सहायक उपकरण जिला कार्यालय से प्राप्त हुआ है। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के पांच बच्चों में एक बच्चे को व्हील चेयर और चार बच्चों को ट्राईसिकल गुरुवार को प्रखण्ड संसाधन केन्द्र गोराडीह में वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि इसको लेकर प्रखंड के सभी संबंधित प्रधानाध्यापक को सूची में अंकित छात्रों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, एक प्रति फोटो तथा यू०डी०आई०डी० कार्ड के साथ बीआरसी बुलाया गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार दास, लेखापाल बिजय कुमार सिंह, बीआरपी अमित कुमार, आदेश मिश्रा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31