मेरठ में नितिन नवीन का युवाओं से आह्वान- 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें, ऊर्जा और नवाचार से राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

Share

मेरठ, 21 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प से देश की ‘विकसित भारत’ की यात्रा को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाली सबसे शक्तिशाली ताकत युवा हैं। उनके अनुसार, आज का युवा भले ही ‘रील्स’ के दौर में जी रहा हो, लेकिन उसकी पसंद ‘रीयल’ और यथार्थ से जुड़ी है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

सफलता के लिए लक्ष्य, संकल्प और धैर्य जरूरी

नितिन नवीन ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए सफलता के लिए लक्ष्य, संकल्प, अध्ययन, अनुभव और धैर्य को प्रमुख आधार बताया। उन्होंने युवाओं को जीवन में शॉर्टकट से बचने की सलाह दी और निरंतर मेहनत तथा सीखने पर जोर दिया।

उन्होंने युवाओं से अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करने की अपील की। साथ ही समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हुए ‘नशा-मुक्ति अभियान’ से जुड़ने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी पर जोर

भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल अपने करियर तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

‘सीमा दर्शन’ कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव

नितिन नवीन ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश में ‘सीमा दर्शन’ कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि जब युवा देश की सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में तैनात सैनिकों को देखेंगे और उनके कार्यों को समझेंगे, तो उनके भीतर देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभावना और मजबूत होगी।

मेरठ के बदलाव का किया उल्लेख

भाजपा अध्यक्ष ने ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मेरठ में आए बदलाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरठ को कभी आपराधिक गतिविधियों और माफिया से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब शहर ने अपनी पुरानी छवि को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि आज मेरठ खेल सामग्री, विशेषकर क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक के निर्माण के लिए दुनिया भर में पहचान बना रहा है।

‘इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ देश की सोच भी बदली’

नितिन नवीन ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ देश की सोच में भी बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने पिछले 10-12 वर्षों में हुए बदलावों का

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930