मेंटल डिटॉक्स का मंत्र: तनाव दूर करने के लिए अपनाएँ ये सिंपल तरीके

Share

आजकल सभी काम और अन्य चिंताओं से तनाव में रहते हैं। इससे मन में एक प्रकार का बोझ बना रहता है। चिंता, डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, और नींद न आने जैसी समस्याएं बेचैन मन के ही कारण हैं। ऐसे में मन को शांत रखना न सिर्फ जरूरी है, बल्कि इसे एक आदत बनाना जरूरी है। आम तौर पर हमारा दिमाग बेकार की बातों में उलझ जाता है, जिससे न तो हम अपने जरूरी कामों पर फोकस कर पाते हैं और न ही शांति महसूस कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में तनाव बढ़ने लगता है, और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगते हैं।

अगर आप भी ऐसी परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। यह समय है अपने दिमाग की डीप क्लीनिंग का, जिससे आप खुद को शांत और प्रोडक्टिव महसूस कर सकें। ऐसा करने से आप अपने काम पर ध्यान दे पाते हैं।

डायरी लिखने की आदत डालें
डायरी लिखने की आदत डालें। रात को सोने से पहले 15 मिनट डायरी लिखें। यह आपके विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का बेहतरीन तरीका है। इससे न केवल आपका तनाव कम होगा, बल्कि आप दिनभर बेहतर महसूस करेंगे और अपने काम पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। संगीत न केवल आपके मूड को ठीक करता है, बल्कि मेमोरी, ध्यान केंद्रित करने और लर्निंग स्किल्स को भी बेहतर बनाता है। जब आप परेशान हों, तो अपना पसंदीदा संगीत सुनें। यह आपकी एंग्जायटी को कम करने और मन को शांत करने में मदद करेगा।

अच्छी नींद व वॉक जरूरी
अच्छी नींद लें—रात की 7 घंटे की गहरी नींद आपकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति को बेहतर बनाएगी। नींद की कमी से तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। थकान और एंग्जायटी से बचने के लिए पर्याप्त नींद को अपनी प्राथमिकता बनाएं। अगर काम पर दिमाग नहीं लग रहा, तो थोड़ा ब्रेक लेकर खुली हवा में टहलें। पार्क में कुछ देर वॉक करना आपके दिमाग को साफ करने और फिर से काम पर फोकस करने में मदद करेगा। यह तरीका आपको खुद को रीसेट करने का मौका देता है।

वर्क डेस्क रिफ्रेश करें
अगर ऑफिस पहुंचते ही थकान महसूस हो, तो अपने वर्क डेस्क को नया लुक दें। कुछ नई और ताजगी भरी चीजें डेस्क पर रखें। यह छोटी-सी कोशिश आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने और काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31