मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात

Share

जमशेदपुर :   विधायक पूर्णिमा साहू ने  राजधानी रांची में सीएम हेमन्त सोरेन से मुलकात किया. विधायक ने सीएम से भुईयाँडीह के प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, राहत सामग्री एवं  अस्थायी आश्रय की मांग की है.

दरअसल भुइयांडीह में दो दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने के दौरान घर और दुकानों को प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया था. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची में मुलाकात की है. उन्होंने भुइयांडीह में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से सीएम को अवगत कराया. उन्होंने सीएम को बताया कि अचानक इस तरह की कार्रवाई करने से लोगों को अपने घरों के जरूरी सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला. ठंड के मौसम में कई परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं. विधायक ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, राहत सामग्री और  अस्थायी आश्रय की मांग की है.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930