Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ मनाया भाजपा की जीत का जश्न

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 04 मई ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में आ रहे रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ खिलाकर खुशी साझा की।

मंत्रिमंडल के साथ मनाया जश्न

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जनता के विश्वास की जीत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस जीत को देश की जनता के विश्वास और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश के बदलते जनभाव का प्रतीक है। अब जनता भ्रम और झूठे नारों से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन को प्राथमिकता दे रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

योजनाओं का असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया है। इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों को सशक्त बनाया है।

मंत्रियों की प्रतिक्रिया

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी और रसगुल्ले की मिठास के साथ यह जीत मनाई गई। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनसेवा के समर्पण का परिणाम बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि चुनाव परिणामों ने इंडी गठबंधन की हकीकत उजागर कर दी है और जनता ने हिंसा व तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बंगाल की जनता ने सोच-समझकर निर्णय लिया है और विकास के लिए भाजपा को चुना है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे सनातन विरोधियों की हार बताते हुए कहा कि जनादेश स्पष्ट है।

समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि यह जनसमर्थन प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

विकास ही मुख्य एजेंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर राज्य में संतुलित और समान विकास सुनिश्चित करना है। पूर्वोत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों में हुई वृद्धि इसका प्रमाण है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930