मुख्यमंत्री ने 1,047 करोड़ रुपये की 982 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, MIT में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की घोषणा

Share

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 1,047.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया और एमआईटी मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की।

982 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के तहत—

  • 375.04 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की 669 परियोजनाएं,
  • 233.77 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना की तीन परियोजनाएं,
  • 213.25 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि कुल 673 योजनाओं का उद्घाटन और 309 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिससे शहरी आधारभूत संरचना, जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

सिकंदरपुर लेक फ्रंट का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 213.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया और परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान लेक फ्रंट के रात्रिकालीन सौंदर्य की वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई।

उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक फव्वारों और कलात्मक संरचनाओं से सुसज्जित यह लेक फ्रंट मुजफ्फरपुर को नई पहचान देगा। साथ ही अधिकारियों को परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

12 नए टाउनशिप होंगे विकसित

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिनमें मुजफ्फरपुर का तिरहुत टाउनशिप भी शामिल है।

एयरपोर्ट और रैपिड रेल से बदलेगी तस्वीर

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर बनने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 40 मिनट रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि हल्दिया-रक्सौल हाईवे बनने से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा कोलकाता की यात्रा लगभग छह घंटे में पूरी की जा सकेगी।

एमआईटी में बनेगा नया तकनीकी विश्वविद्यालय

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एमआईटी मुजफ्फरपुर परिसर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि जिन गरीब परिवारों का नाम अब तक राशन कार्ड में शामिल नहीं हो सका है, उन्हें चिह्नित कर करीब एक करोड़ नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031