Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: मुंगेर से युवक गिरफ्तार, दिल्ली में ब्लास्ट की साजिश; पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मुंगेर, बिहार — जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। तारापुर थाना क्षेत्र के मिलिक थानपुर गांव से मोहम्मद सद्दाम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर सीमा पार से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क के संपर्क में था और अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी नेटवर्क के निर्देश पर दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल बम से बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि पुलिस इस पूरे इनपुट का विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से सत्यापन कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी में गिरफ्तारी, हथियार बरामद
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और झाड़ियों में एक देसी पिस्तौल छिपा दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ाव के संकेत
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो-तीन वर्षों से मुंबई में रह रहा था। इसी दौरान वह ‘राणा भाई’ नामक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसे पुलिस सीमा पार के एक संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ा बता रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोबाइल में मिले विदेशी संपर्क
पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में पाकिस्तानी नंबरों और सोशल मीडिया के माध्यम से संदिग्ध संपर्कों से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच जारी है।

दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई एजेंसियां जांच में जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आगे बढ़ रही है।

अधिकारी ने कहा—जांच जारी, निष्कर्ष जल्दबाजी में नहीं
तारापुर के एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने से पहले किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

एसडीपीओ ने कहा :- सूचना मिली थी कि मिलकी खानपुर निवासी मो. शमशेर का पुत्र मो. सद्दाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से बिहार एटीएस थाने के एक मामले में उल्लेखित पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से संपर्क में है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार देर रात उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मो. सद्दाम भागने का प्रयास करने लगा और शौचालय की छत पर लगी नागफनी की झाड़ी में कुछ फेंका। पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

फिलहाल पुलिस फरार दोनों संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जब्त इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031