मानगो नगर निगम को मिला नया नेतृत्व, मेयर और पार्षदों ने ली शपथ

Share

पूर्वी सिंहभूम। मानगो नगर निगम में मंगलवार को नई सरकार का औपचारिक रूप से गठन हो गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता समेत सभी 34 वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समर्थकों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

शपथ ग्रहण के साथ ही मानगो नगर निगम के नए बोर्ड ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। नई टीम के गठन से शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है। नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से लंबित कार्यों को गति मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

इधर, मेयर और पार्षदों के शपथ लेने के तुरंत बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान मंगलवार दोपहर किया जाएगा और करीब 3:30 बजे परिणाम घोषित होने की संभावना है। इसके बाद शाम 4 बजे नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि डिप्टी मेयर पद के लिए कितने प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन अंदरखाने जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर जारी है।

डिप्टी मेयर के चयन के साथ ही मानगो नगर निगम की पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। नई टीम से मानगो में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031