जमशेदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Share

पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला स्टेशन परिसर के आसपास भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के बीच पड़े शव के आसपास बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को घेर लिया, ताकि यातायात को नियंत्रित करते हुए जांच की जा सके।

खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टेंपो के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे की पूरी जांच के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930