महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज

Share

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा और विधान परिषद् के सदस्य विधिमंडल दल के नेता का चुनाव करेंगे। उनका कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो कल ही सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।

छगन भुजबल ने शुक्रवार को मुंबई में राकांपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन के बाद पैदा हुई राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और इस संबंध में चर्चा की गई। अजीत पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा पवार को राकांपा विधिमंडल का नेता बनाए जाने और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की जोरदार मांग की जा रही है। इसीलिए पार्टी की ओर से पार्टी के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को कल पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहने का संदेश दिया गया है। इस बैठक में विधिमंडल नेता का चुनाव होगा। भुजबल ने कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो कल ही उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथविधि हो जाएगी।

मौके पर राकांपा एपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे उपस्थित थे। सुनील तटकरे ने कहा कि वे अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है लेकिन काम करना जरुरी है इसीलिए कल विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031