Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मनाली में गुजरात के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भावनगर: गुजरात के भावनगर से हिमाचल प्रदेश घूमने गए एक परिवार की कार मनाली के पास गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार और सिंधी समाज में शोक की लहर फैल गई है।

मनाली से बेला जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ललितभाई फतनानी अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। सोमवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच परिवार कार से मनाली से बेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान कांगड़ा जिले के छाबा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-28 पर कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया गया है कि वाहन में बच्चों और चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

हादसे में सोनियाबेन फतनानी, प्रियंकभाई भोपाणी, काजलबेन भोपाणी, दिव्यांशु भोपाणी और चालक यशवंत कुमार समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चार घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों में मयंकभाई फतनानी, फोरमबेन फतनानी, जियांश फतनानी और प्रियांशी भोपाणी शामिल हैं। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रशासन से लगातार संपर्क में सिंधु सेना

कमलेश चंदाणी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम से संपर्क कर राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31