मदर्स डे पर कैटरीना कैफ ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक

Share

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान कौशल की पहली झलक साझा की, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए।

कैटरीना और अभिनेता विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के कुछ खास पलों की तस्वीरें साझा कीं। इनमें एक तस्वीर में नन्हे विहान के छोटे-छोटे हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बच्चों की मशहूर किताब The Very Hungry Caterpillar पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में गुलाबी फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता और विक्की कौशल द्वारा लिखा गया एक प्यारा नोट नजर आया।

विक्की कौशल ने लिखा भावुक संदेश

नोट में लिखा था, “मेरी प्यारी, पहले मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्यार सहित, विहान और पापा कौशल।”

कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “बहुत प्यारा… मां कैटरीना और नन्हे विहान को ढेर सारा प्यार।” वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

2021 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930