मकर संक्रांति के अवसर पर चिराग के यहां दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरूण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण: चिराग पासवान ने मकर संक्रांति के इस आयोजन को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें चूड़ा दही भोज में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। खुद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नए साल की शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री आवास जाने की तस्वीर भी साझा किया था।

खास है यह मकर संक्रांति: यह मकर संक्रांति चिराग पासवान के लिए कई मायनों में खास है. लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी के 19 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं, जो चिराग पासवान के नेतृत्व को मजबूत जनसमर्थन मिलने के रूप में देखा जा रहा है। यही नहीं, पार्टी के दो विधायक बिहार सरकार में मंत्री भी बने हैं, जिससे सरकार में पार्टी की भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़े हैं।

चाचा पशुपति पारस को निमंत्रण नहीं : चिराग पासवान की पार्टी की तरफ से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस निमंत्रण नहीं भेजा गया है। लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चाचा और भतीजे में बहुत दूरी बढ़ गई है। पार्टी में टूट के बाद किसी भी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों एक साथ नजर नहीं आए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031