Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंदिरी नाला परियोजना का कल होगा उद्घाटन, पटना को मिलेगी नई आधुनिक सड़क

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : राजधानी Patna के लिए कल एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इनकम टैक्स गोलंबर से बांस घाट काली मंदिर तक बनाई गई मंदिरी नाला सड़क परियोजना पूरी तरह तैयार हो चुकी है। वर्षों से जाम और अव्यवस्था की समस्या झेल रहे इस इलाके की तस्वीर अब बदलने वाली है। नाले को ढककर उसके ऊपर लगभग 1289 मीटर लंबी आधुनिक सड़क बनाई गई है, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन से पहले आज जिलाधिकारी, कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। सड़क के आसपास साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन कल यानी 11 मई को मुख्यमंत्री Samrat Choudhary करेंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

मंदिरी नाला के ऊपर बनी यह सड़क दो लेन की आधुनिक सड़क है, जिसमें डिवाइडर और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की सुविधा दी गई है। आयकर गोलंबर की ओर करीब 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई है, ताकि स्थानीय वाहनों का दबाव मुख्य सड़क पर न पड़े। वहीं दूसरी ओर हरित पट्टी और आकर्षक लैंडस्केपिंग से पूरे इलाके को नया रूप दिया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क के नीचे केबल बिछाने के लिए दो अतिरिक्त पाइप डाले गए हैं। नाले की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए हर 7.5 मीटर पर मैनहोल बनाए गए हैं। इसके अलावा दो विशेष रैंप भी तैयार किए गए हैं, ताकि मशीनों की मदद से आसानी से गाद निकाली जा सके।

माना जा रहा है कि इस सड़क के चालू होने से पटना के वीआईपी और मध्य क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव काफी कम होगा। साथ ही यह परियोजना स्मार्ट पटना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031