Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच मंथन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 08 मई । बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

नीतीश कुमार के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान विभागों के बंटवारे और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार को भी मंत्री बनाया गया है और उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जदयू कोटे के कई मंत्रियों को भी अहम विभाग दिए गए हैं।

पहले भी होती रही है मुलाकात

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी समय-समय पर नीतीश कुमार से मुलाकात करते रहे हैं। हाल ही में दिल्ली से मंत्रिमंडल की सूची लेकर पटना लौटने के बाद भी उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजग सरकार में संतुलन की चर्चा

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को संतुलित तरीके से चलाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31