Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भ्रामक सूचनाओं पर सख्ती, सरकार की योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार : श्रवण कुमार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पदभार शुक्रवार को मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रहण किया। विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार का बेहद महत्वपूर्ण विभाग है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जांच कर विभाग के आधिकारिक हैंडल से त्वरित खंडन जारी किया जाए, ताकि लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग का मुख्य फोकस सही, सटीक और समयबद्ध सूचना प्रसारण पर रहेगा, जिससे जनता तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की वास्तविक जानकारी पहुंच सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक उन्हें जो भी विभाग सौंपे गए, उनका संचालन उन्होंने सफलतापूर्वक किया है और इस नई जिम्मेदारी को भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

बिहार की सकारात्मक छवि पर रहेगा फोकस

मंत्री ने कहा कि बिहार की सकारात्मक छवि को राज्य के बाहर भी और मजबूत करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी। इसके लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का समन्वित उपयोग किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभाग में मानव संसाधन की कमी जल्द होगी दूर

विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के लिए मंत्री ने मानव संसाधन की कमी को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सूचना प्रसार को और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकों और रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल किया जाए।

इस अवसर पर मंजीत सिंह, राम विलास कामथ, सुमित कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यनंदन समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31