भिवाड़ी फैक्ट्री हादसे पर सीएम नीतीश दुखी, जान गंवाने वाले 5 मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहायता देगी बिहार सरकार

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। इस हादसे में बिहार के 5 मजदूरों की मृत्यु पर उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति परिवार 2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय आयुक्त, नई दिल्ली को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि राजस्थान सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की व्यवस्था पूरी तरह से की जाए।

नीतीश कुमार ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी ताकि मृतकों के परिवारों को आर्थिक और भावनात्मक सहायता मिल सके।

सभी फैक्ट्रियों की होगी जांच
मिली जानकारी के अनुसार जिस औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा हुआ, यहां मूल रूप से गारमेंट्स बनाने की फैक्ट्री है। लेकिन अवैध रूप से यहां एक फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम चोरी छुपे तरीके से गेट बंद करके हो रहा था। प्रशासन की नाक की नीचे से हो रहे इस अवैध कार्य के सामने आने के बाद यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी फैक्ट्रियों की जांच होगी।

पुलिस ने हिरासत में लिया मैनेजर को
भिवाड़ी ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैक्ट्री मालिक और मैनेजर को पुलिस लगातार ढूढ़ने में लगे हुए थे। काफी कोशिश के बाद फैक्ट्री के मैनेजर से फोन पर बात हुई, जिसके बादपुलिस ने उसे थाने बुलाने के बाद हिरासत में ले लिया है। पुलिस फैक्ट्री मैनेजर से पूछताछ कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728