जीविका से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं, 1 लाख 14 हजार महिलाओं को दिया स्वरोजगार का अवसर

Share

कटिहार। जीविका कटिहार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले के 1 लाख 14 हजार महिलाओं को प्रथम क़िस्त के तहत 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यह योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक नई शुरुआत है।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के 150 दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। उन्होंने बताया कि जिले में चयनित लाभुकों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राशि भेजी गई है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त दी जा रही है, जिसके बाद 6 महीने के बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031