भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाए उद्योग जगत, आयात पर निर्भरता घटाने का प्रधानमंत्री ने किया आह्वान

Share

फिक्की के वार्षिक सम्मेलन में उद्योगपतियों से बोले प्रधानमंत्री—अगले 20 वर्षों की उपलब्धियों पर करें विचार, आत्मनिर्भर भारत से खुलेंगे व्यापार के नए अवसर

नई दिल्ली, 19 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के उद्योग जगत से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर दीर्घकालिक निवेश की योजनाएं बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय उद्योग यह तय करें कि अगले 20 वर्षों में वे क्या हासिल करना चाहते हैं। अपने निवेश संबंधी फैसलों में ‘भारत प्रथम’ की सोच को आधार बनाना होगा। भारत के आत्मनिर्भर बनने से व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

प्रधानमंत्री गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उद्योग जगत से देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।

उद्योग जगत को सुधारों पर खुलकर राय देने का न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार को उद्योग जगत की ‘दोस्त सरकार’ बताते हुए कहा कि कारोबारी और उद्योगपति सरकार को बिना किसी संकोच के अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के अनुभव के कारण उद्योग जगत अपनी बात रखने में हिचकिचाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पुरानी सरकारों का उद्योग जगत का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है।”

उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए जिन सुधारों की जरूरत महसूस होती है, उनके बारे में सरकार को स्पष्ट रूप से बताएं। सरकार ऐसे सुझावों पर विचार करने के लिए तैयार है।

आयात पर निर्भरता कम कर देश में उत्पादन बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से यह पहचानने को कहा कि किन निर्माण घटकों और कच्चे माल का उत्पादन भारत में ही किया जा सकता है। उन्होंने फार्मा उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को दुनिया में ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ कहा जाता है, लेकिन इसके बावजूद देश हर साल एपीआई, बल्क ड्रग्स और ड्रग इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सैकड़ों श्रेणियां हैं, जिनमें भारत आज भी आयात पर निर्भर है। फार्मा उद्योग को यह समझना होगा कि किन जरूरी सामग्रियों का निर्माण देश में संभव है और किन क्षेत्रों में नई तकनीक तथा बड़े उत्पादन संयंत्रों में निवेश करके अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा की जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करने के लिए घरेलू उद्योगों को अपनी उत्पादन क्षमता, तकनीकी दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ानी होगी।

वैश्विक ग्राहकों की जरूरत और गुणवत्ता को समझें कंपनियां

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत को ईमानदारी से आत्मचिंतन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अपनी क्षमताओं को पहचानने के साथ-साथ कमियों से भी सीखना चाहिए और लगातार बेहतर बनने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को समझने, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने और मजबूत वितरण नेटवर्क बनाने में निवेश करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को ऐसा बाजार नहीं समझना चाहिए, जहां कुछ भी बेच दिया जाएगा।

उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि आज भी कई विक्रेता ग्राहकों को उत्पाद की गुणवत्ता का भरोसा दिलाने के लिए कहते हैं कि यह ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ का है। उन्होंने उद्योग जगत से देश के घरेलू उपभोक्ताओं को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

सरकारी रियायतों का लाभ कर्मचारियों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से सरकार की ओर से दी गई कर संबंधी रियायतों का लाभ कर्मचारियों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स की मूल दर को 2014 में 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत किया है। साथ ही, अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं है।

उन्होंने उद्योगपतियों से सवाल किया कि कर में मिली राहत के बाद क्या उन्होंने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया या नए लोगों को रोजगार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने आयकर रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया को भी सरल बनाया है। पहले रिफंड मिलने में आठ महीने तक लग जाते थे, जबकि अब यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी हो जाती है।

कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से भारतीय कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कंपनियों को विशिष्ट विदेशी बाजारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर भरोसेमंद खरीद व्यवस्था विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने उद्योगपतियों से ऐसे उत्पाद तैयार करने का आग्रह किया, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग है। इससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और देश के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

पिछले 12 वर्षों में अर्थव्यवस्था में आए बदलाव का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने लाइसेंस-कोटा राज, राष्ट्रीयकरण के असफल प्रयोग और फिर ऐसे दौर का सामना किया, जब भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की ‘कमजोर पांच’ अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा था।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की जनता ने सामूहिक प्रयासों से इस स्थिति को बदलने के लिए अथक परिश्रम किया है। युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भारत के परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रगति की गति तेज है और गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी बढ़ी है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने इसे देश के सामूहिक प्रयासों का बड़ा परिणाम बताया।

फिक्की के 100 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने फिक्की के 100 वर्ष पूरे होने पर संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी संस्था का एक सदी तक लगातार सक्रिय और सजग रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना तथा देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभ

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30