भारत के लिए खुशखबरी: ‘जग वसंत’ जहाज 42 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर सुरक्षित पहुंचा गुजरात के कांडला पाेर्ट

Share

कच्छ। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर मंडराते खतरों के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज शुक्रवार को सुरक्षित रूप से कांडला पोर्ट पहुंच गया।

यह विशाल कार्गो जहाज करीब 42,000 से 46,000 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर भारत पहुंचा है। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, इस जहाज का सुरक्षित आगमन भारत के लिए बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।

समुद्री जोखिम के बीच सफल ऑपरेशन

मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बढ़ गया है। ऐसे हालात में ‘जग वसंत’ का सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचना भारत की मजबूत समुद्री निगरानी और सप्लाई चेन प्रबंधन का संकेत है।

तेजी से शुरू होगी गैस आपूर्ति

कांडला पोर्ट पर पहुंचते ही जहाज से एलपीजी उतारने की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, समुद्र में ही छोटे जहाजों के जरिए एलपीजी ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे इसे देशभर के बॉटलिंग प्लांट्स तक तेजी से पहुंचाया जा सके।

बाजार में आएगी स्थिरता

पिछले कुछ समय से एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर लोगों के बीच चिंता और अफवाहें फैल रही थीं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में गैस की आपूर्ति से बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद है।

सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई चेन को किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930