Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारत की दमदार जीत: न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नागपुर। भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर है।

भारत की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रन जोड़कर पारी को संभाला। सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को विशाल बनाया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 78 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।,

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031